फतेहपुर

व्यक्तिगत स्वच्छता पर ग्रामीणों का जागरुक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फतेहपुर। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अन्र्तगत दिनाँक 17.07.2021 को जन शिक्षण संस्थान फतेहपुर द्वारा ग्राम सभा कमालपुर मजरे अलादातपुर, भिटौरा रोड फतेहपुर में ग्रामवासियों के मध्य व्यक्तिगत स्वच्छता पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान फतेहपुर के निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता कोई काम नहीं है, जो पैसे कमाने के लिए किया जाय बल्कि ये एक अच्छी आदत है जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिए अपनाना चाहिए। स्वच्छता पुण्य का काम है जिसे जीवन का स्तर बढाने के लिये एक बडी जिम्मेदारी के रूप में हर व्यक्ति को इसका अनुकरण करना चाहिये। हमें अपने व्यक्तिगत स्वच्छता पालतु जानवरो की स्वच्छता आदि करनी चाहिये पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिये पेड लगाना चाहिये संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी कैलाष सिंह द्वारा उपस्थित ग्राम वासियो को स्वच्छता की शपथ दिलायी उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कमालपुर मजरे अलादातपुर के ग्राम प्रधान नरेन्द्र जी, चन्द्रषेखर, अषोक कुमार की भागेदारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button