सहारनपुर

व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल नवान्गतुक थाना प्रभारी से मिला

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बाजारों में अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुडे़ व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में नवान्गतुक थाना प्रभारी कोतवाली सिटी सतेन्द्र नागर से मिला तथा त्यौहारी सीजन में बाजारों में उचित व्यवस्था बनाये रखने की मांग की।

महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने नवान्गतुक थाना प्रभारी सतेन्द्र नागर को अवगत कराया कि त्यौहारी सीजन चल रहा है। इसलिए बाजारों में अतिक्रमण एवं जाम जैसी समस्या न उत्पन्न हो इसलिए पुलिस दुकानों व सड़कों पर अवैध अतिक्रमण न होने दे तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखे। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व निकट है इसलिए बाजारों में भीड़ होना स्वभाविक है। इसलिए बाजारों में उचित साफ सफाई की व्यवस्था करवायी जानी नितान्त आवश्यक है।

थाना प्रभारी सतेन्द्र नागर ने व्यापारी प्रतिनिधिमंडल को आश्वास्त किया कि त्यौहारी सीजन में अतिक्रमण,साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का उचित ध्यान रखा जायेगा तथा पुलिस व व्यापारियों में सामंजस्य बनाकर कार्य कराया जायेगा। उन्होंने व्यापारियों से भी कार्य में सहयोग करने की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा, महानगर महामंत्री स.सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला, सूरज टक्कर, मदन लाम्बा, दीपक खेडा, ऋषिराज धींगडा, राकेश अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता,मनोज बर्मन, यश मैनी, रामराजीव सिंघल, सुधीर मिगलानी, अशोक सैनी, यशपाल डावरा, संजय अग्रवाल, इकबाल, विवेक लाम्बा, फरजान, बबलू, अमित जैन, गगन गुलाटी, सुदर्शन जुनेजा, सुरेन्द्र ठकराल, विवेक कालरा, प्रदीप लूथरा, अभय जैन, राजीव आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button