फतेहपुर

व्यापारियों संग उपजिलाधिकारी बिन्दकी ने थाने में ली पीस कमेटी की मीटिंग।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जनपद फतेहपुर के कस्बा बिन्दकी में उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी ने थाने में व्यापारियों संग पीस कमेटी की मीटिंग ले सभी को कोविड 19 का पालन करने हेतु जागरूक किया साथ ही उनसे कहा कि दुकानों में आने वाले ग्राहकों को बिना मास्क कोई भी सामान न दें सभी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर उचित बनाये रखने हेतु दो गज की दूरी में गोला बनाये और लाइन से ग्राहकों को गोले में खड़ा कर दूरी बनाते हुए ही उनको सामान आदि विक्रय किया जाए ध्यान रहे गोला चूना या गेरू आदि से न बनाया जाए क्योंकि ज्यादा आवागमन के चलते चूना अथवा गेरू से बनाये गए गोले मिट जाते हैं इसलिए अपनी दुकान के सामने पेण्ट आदि कोई डार्क चीज से गोला बनाया जाए जो आसानी से न मिट सके खुद भी मास्क लगाएं और ग्राहकों से भी लगाने को कहें एक दुकान में तीन व्यक्ति से ज्यादा लोगों को अन्दर न आने दें दूरी बनाए रखें दुकानों में सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रखी जाए साथ ही अपनी दुकानों में रस्सी आदि से घेराबन्दी कर दी जाए ताकि उचित दूरी बरकरार रहे और जरूरतमंदों को दूर से ही सामान दिया जाए यदि किसी दुकानदार द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी तो वहीं क्षेत्राधिकारी योगेन्द्र सिंह मलिक ने कहा कि कोई भी दुकानदार बिना मास्क न दिखे और न ही उनके ग्राहक यदि पुलिस को मजबूर किया गया तो उस दुकानदार के ऊपर भारी जुर्माना या मुकदमा दर्ज किया जाएगा इसलिए सभी लोग नियमों का पालन करें तो वहीं मौजूद अधिशाषी अधिकारी निरूपमा प्रताप सिंह ने लोगों को बताया कि प्रत्येक वार्ड में समयानुसार सैनिटाइज का कार्य कराया सारणी अनुसार कराया जा रहा है जब इस पर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बिन्दकी से मुगलाही वार्ड न. 24 में किस दिन सैनिटाइज का कार्य कराया गया के बारे सवाल पूछा गया तो अधिशाषी अधिकारी मीडिया के सवालों के जवाब देने से बचती हुई दिखाई पड़ीं तो वहीं कूड़ा व गन्दगी को लेकर जब पूछा गया तो इसका जवाब न तो अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका के पास मिला और न ही उनके सहयोगी प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला के पास बल्कि मामले को सभी लोग दबाते हुए नजर आए इसका मतलब है कि जमीनी स्तर पर पालिका बात करने को और न उसके सवालों के जवाब देने को तैयार है जवाब दे भी तो कैसे क्यों उनके पास जवाब ही नहीं है क्योंकि पालिका के सारे कार्य तो सिर्फ कागजों पर ही होते हैं हकीकत तो मौके पर जाने के बाद ही पता चलती है इस मौके पर मुनेंद्र तिवारी,स्वाती ओमर,राकेश बजाज,बृजेन्द्र कुमार उर्फ अज्जू,इम्तियाज,ताज,डॉ.ओम प्रकाश,यूनुस खान,सभासद इकरार बेग आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button