व्यापारी नेता शीतल टण्डन ने पत्नी संग सुरक्षा कवच की दूसरी डोज लगवायी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। वरिष्ठ व्यापारी नेता एवं प्रमुख समाजसेवी शीतल टण्डन ने आज अपनी पत्नी संग सुरक्षा कवच कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवायी। श्री टण्डन ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए प्रत्येक 18 से 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगो को सरकार की गाइड लाईन के अनुसार वैक्सीन लगवानी चाहिए ताकि कोरोना महामारी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है, ऐसे में कोविड-19 से बचाव के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही कोविड वैक्सीन बहुत ही कारगर साबित हो रही है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से अपील कि वे अपने परिवार व स्वयं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर कोविड वैक्सीन जरूर लगवाये और अन्य लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनके द्वारा 20 मार्च को वैक्सीन लगवायी थी और आज वह दूसरी खुराक भी लगवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोई जादू की छडी नहीं है, कि कोरोना को तुरंत खत्म कर दिया जाये सरकार जनजागरूकता अभियान चलाकर व कोविड वैक्सीन लगाकर लोगों के जीवन को बचाने का प्रयास कर रही है, इसलिए हम सबका दायित्व है कि हमें भी सचेत होकर कोविड वैक्सीन लगवायी चाहिए।




