सहारनपुर

शराब के ठेके खुलते ही उमड़ी भीड़, लॉकडाउन का पालन करना भूले शराबी

पुलिस का नही कोई अता पता 12 बजे के बाद भी बेच रहे शराब

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। शराब के ठेके बन्द होने के कारण आज ठेके खुलते ही शराब पीने वाले शौकीनों की ठेकों पर खरीदारी करने की भीड़ लग गयी।शराब की शौकीनों ने लॉक डाउन का पालन भी नही किया।जगह-जगह   शराब खरीदने वालों की एक दम भीड़ टूट पड़ी।लॉकडाउन का पालन कराने के लिये शराब के ठेकों के आस पास पुलिस का भी कोई आत पता नही था।कई जगह शराब के देशी ठेकों पर पांच से दस रुपये अवर रेटो में मनमर्जी से बेचते मिले।शराब के शौकीन भी अवर रेटो में शराब खरीदते मिले।कोई कुछ नही बोल रहा था बोलता भी क्यों,क्योंकि कई दिनों बाद मिली है ये दारू। अब ठेके खोलने के आदेश आ गये है सुबह दस बजे से दोपहर 12ः00  बजे तक रोजाना पहले समय पर खुलते रहेंगे।सहारनपुर। जहां एक और लोग इस करो ना जैसी महामारी से त्रस्त है और अपनी रोजमर्रा के सामान खरीदने हेतु अपने घरों से बाहर निकलकर खरीदारी कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर शराब के शौकीनों के लिए आज अच्छा दिन रहा और उन्होंने प्रशासन द्वारा ठेके खुलवाए जाने पर जमकर शराब की खरीदारी की और शराब के ठेकों पर लंबी-लंबी कतारें दिखाई दी और हर कोई चाह रहा था कि कब उसका नंबर है और वह अपनी पसंद की शराब खरीदें लोगों में शराब के ठेके खुलने की खुशी उनके चेहरे पर दिखाई दे रही थीऔर लोगों ने जमकर शराब की खरीदारी की और जगह-जगह शराब के ठेकों पर लंबी-लंबी कतारें दिखाई दी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button