बाजार

शादियों के सीजन शुरू होने से पहले ही सोने-चांदी के भाव में तेजी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : शादियों के सीजन शुरू होने से पहले सोने-चांदी के भाव में आज तेजी नजर आ रही है। गुरुवार को चांदी 155 रुपये प्रति किलो महंगी होकर  66074 रुपये प्रति किलो की दर से खुली तो 24 कैरेट सोना 52 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर  51630 रुपये पर खुला। हालांकि, अब सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से केवल 46496 रुपये प्रति 10 ग्राम ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 9926  रुपये प्रति किलो ही सस्ती है।

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के  मुताबिक आज सर्राफा बाजारों में बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 24 कैरेट शुद्ध सोना केवल 52  रुपये महंगा होकर 51630 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 53178 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 68056 रुपये प्रति किलो मिलेगी।

अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 51423 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा यानी आपको मिलेगा 52965 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से। वहीं,  22 कैरेट सोने का भाव  47293 रुपये प्रति 10 ग्राम पर  खुला। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 48711 रुपये का पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है।

सबसे ज्यादा बिकने वाले 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 38723 रुपये है।  3 फीसद जीएसटी के साथ यह 39884 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। वहीं, अब 14 कैरेट सोने का भाव 30204 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जीएसटी के साथ यह 31110 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button