हिमांचल-प्रदेश
शान ए कांगड़ा सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश : हिमाचल एकता मंच राष्ट्रीय फाउंडेशन द्वारा कांगड़ा के जी.ए.वी पब्लिक स्कूल में आयोजित शान ए कांगडा़ कार्यक्रम में युवा कवि लेखक एवं हिंदी के अध्यापक राजीव डोगरा को साहित्य में बेहतरीन कार्य करने के लिए शान ए कांगड़ा सम्मान देकर सम्मानित किया गया।
उनको यह सम्मान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपलाल भारद्वाज, राकेश कथूरिया तथा संजीव जैसवाल के कर कमल से प्राप्त हुआ। हिमाचल एकता मंच राष्ट्रीय फाउंडेशन ने 50 से ऊपर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को शान ए कांगड़ा सम्मान देकर सम्मानित किया।




