बॉलीवुड गपसप

शाहरुख की जवान का दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस बजा डंका, विदेशों में भी बटोर रही है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म जवान इस वक्त है सिनेमाघरों में और कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े जा रही है। शाहरुख खान के फैंस के काफी लम्बे इंतेजगर के बाद फाइनली जवान अब सिनेमागारो में लग गयी है और इतने लम्बे इंतजार के बाद आई फिल्म देश भर में जवान को ले कर लोगों का उत्साह देखते ही बनता है, और हो भी क्यों ना ? इतने लम्बे इंतजार के बाद शाहरुख के फैंस फाइनली उनकों थिएटर में देख पा रहे हैं। लेकिन मानने वाली बात ये हैं कि शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया।

शाहरुख अपने फैंस के लिए एक काफी मीनिंगफुल फिल्म ले कर आये हैं जिसमें एक्शन ,ड्रामा के साथ सोसाइटी के लिए एक डीप मैसेज भी छुपा हुआ है और शाहरुख अपने ऑडियंस के उम्मीदों पर खरा उतरे हैं । इन्हीं सभी फैक्टर्स को देखा जाये तो शाहरुख की फिल्म जवान इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फाड़ कर कमाई कर रही है।

एटली कुमार की पहली बॉलीवुड डायरेक्टोरियल मूवी जवान ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं, दूसरे दिन बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ते हुए फिल्म ने पहले दिन से और भी बेहतरीन कमाई कर ली। किंग खान का सिर्फ भारत में ही नहीं, भारत के बाहर भी जबरदस्त क्रेज है। बता दें कि पहले दिन के कलेक्शन के अनुसार नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है।इसमें फिल्म ने यूएसए के 676 लोकेशन्स से 8.51 करोड़ और कनाडा के 86 लोकेशन्स से 2.78 करोड़ बटोरे हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.29 करोड़ हो गया है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार  जवान ने दूसरे दिन कुल  53 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का भारत में कलेक्शन 127.50 करोड़ हो गया है। जिसमें हिंदी भाषा का 47 करोड़ है। हालांकि यह आंकड़ा 50 करोड भी होने की संभावना है फिल्म ने अपने 2ND Day पर 200 करोड़ से भी ज्यादा का बिसनेस कर लिया है। बता दें की इतनी जल्दी ये आंकड़ा पार करने वाली ये पहली हिंदी फिल्म बन गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button