फतेहपुर
शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के मलय शर्मा बने प्रदेश सह संयोजक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता मलय शर्मा को भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई हैस प्रदेश सह संयोजक मलय शर्मा फतेहपुर जनपद के खागा तहसील के धाता ब्लॉक गांव घरवासीपुर के हैं जो पूर्व एमएलसी डॉक्टर यज्ञदत्त शर्मा के सुपुत्र भी हैं, श्री शर्मा के बनने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव,अपर्णा सिंह गौतम, राम प्रताप सिंह गौतम, मनोज मिश्रा, पंकज गुप्ता, विकास त्रिवेदी शैलेंद्र शरन सिंपल, विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता अमिताभ बिहारी शरण आदि ने खुशी जताई है।




