मध्यप्रदेश

शिवराज ने दिए कोरोना संबंधी प्रतिबंध हटाने के निर्देश

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कोविड से जुड़े प्रतिबंध समाप्त करने के निर्देश दिए। श्री चौहान ने यहां कोरोना की स्थिति की समीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्देश दिए। इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और गृह तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। श्री चौहान ने इस संबंध में ट्वीट करते हुए लिखा है कि बैठक में उन्होंने कोविड से जुड़े प्रतिबंध समाप्त करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ आवश्यक सावधानियों की शर्त के साथ प्रतिबंध हटाये जाएंगे। सामान्य प्रशासन और गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आवश्यक निर्देश शीघ्र जारी होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को वैक्सीन के दोनों डोज के लिए महाअभियान को और अधिक गति देने के निर्देश भी दिए। मध्यप्रदेश में कोरोना संबंधी प्रतिबंध पहला लॉकडाउन मार्च 2020 के तीसरे सप्ताह में लगाने के साथ ही लागू किए गए थे। हालाकि दूसरी लहर की भयावहता कम होने के बाद प्रतिबंधों में क्रमिक तौर पर राहत प्रदान की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button