मध्यप्रदेश

शिवराज पर नाथ का पलटवार- उनके लिए तापमान कम हो जाए तब भी हम दोषी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की मीडिया से चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के सवाल पर बड़ा बयान सामने आया है। वहीं कमलनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री की रक्षा, मोदी जी हो या फिर कोई और प्रधानमंत्री हो, यह बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री की ही सुरक्षा ना हो पाए तो पूरे विश्व में देश की बदनामी होती है। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं सीएम शिवराज के आरोपों को लेकर कहा है कि तापमान 18 डिग्री से 10 डिग्री हो जाए तब भी कांग्रेस को ही कारण माना जाएगा। पूर्व सीएम ने कहा कि पीएम मोदी का फ्लाईओवर पर रोका गया यो रुके। इस के क्या कारण रहे, इस पर हमें जाना होगा, अंत में फैसला तो एसपीजी ही करती है। प्रधानमंत्री ने कौन सा रूट चेंज किया, कितना समय मिला, रूट चेंज के बाद व्यवस्था हो सकती है या नहीं, इस पर कदम तो एसपीजी को ही उठाना थे। सोशल मीडिया पर चल रहा है कि कुछ लोग प्रधानमंत्री जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, वो लोग कौन थे, यह लोग कैसे वहां तक पहुंचे..? कोई भी नेता बिना व्यवस्था के प्रधानमंत्री के पास नहीं पहुंच सकता है? इस मामले में जांच हो रही है, गृह मंत्रालय और राज्य सरकार दोनों जांच कर रही है और जांच में सब बातें सामने आ जाएगी। शिवराज जी के पास तो आज कुछ कहने को नहीं है। आज यहां 18 डिग्री तापमान है, 10% तापमान भी होगा तो वो कहेंगे यह कांग्रेस के कारण है। वो तो हर मामले में दोष कांग्रेस को ही देते है शिवराज जी व भाजपा का तो हमेशा से ही विश्वास है कि उनके कारण कुछ नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button