गोंडा

श्रद्धालुओ से भरी बस और ट्रक में हुई जबरदस्त टक्कर, तीन दर्जन से अधिक घायल, चार की हालत गम्भीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा। अयोध्या हाइवे मार्ग स्थित  नगवा मोड़ के पास बुधवार की प्रता 6 बजे प्रयागराज से लौट श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस और ट्रक में आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई ,जिस में सवार तीन दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायल लोगो को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिस में चार लोगों की हालत गम्भीर बनी हुई है। एक व्रद्ध की हालत अत्यंत गम्भीर होने की वजह से उस को लखनऊ रेफर किया गया। बस में सवार घायलों में कौड़िया थाना क्षेत्र के गड़रियन पुरवा नवासी 19 वर्षीय अरविंद मौर्या पुत्र राम बरन मौर्या, 28 वर्षीय माधव राज पुत्र शेष दत्त, 65 वर्षीय छेदी राम पुत्र सन्त राम, 8 वर्षीय राम गोपाल पुत्र माधव राज कौड़िया थाना क्षेत्र के  पकड़ी मरुडीह गांव के निवासी 30 वर्षीय कृष्ण कुमार मिश्रा पुत्र मथुरा प्रसाद, 65 वर्षीय घूरे पुत्र हरिद्वार, 54 वर्षीय इंद्र पता पत्नी राम सोहरत, 10 वर्षीय ज्योति  पुत्री राम गोपाल, 12 वर्षीय प्रीती पुत्री माधव निवासी मवला चौहटा खरगू ,62 वर्षीय धेमन पत्नी राम सुधार निवासी पकड़ी मरुडीह  ,50 वर्षीय जोखू राम पुत्र राम समुझ निवासी  पकड़ी मरुडीह , 14 वर्षीय अंकित पुत्र लल्लन, 19 वर्षीय विकास पुत्र  मेही लाल 40 वर्षीय बालक राम पुत्र हरी राम , बलरामपुर जिले के  तुलसीपुर  निवासी  50 वर्षीय कैलास गिरी पुत्र राम रोशन घायल  हो गए। खरगू पुर थाना  क्षेत्र के  मझरीता गांव के निवासी 80  वर्षीय पिल्लू पुत्र गुलाब  गिरी,खरगू पुर थाना  क्षेत्र के गोसाई पुरवा निवासी घनश्याम पुत्र गया प्रसाद  घायल हो गए। घायल लोगो को  इलाज के  के लिए जिला  अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। छेदी राम ने बताया कि बस में 60 लोग सवार थे। घायलों में  अरविंद मौर्य , माधव राज , धेमना, जोखू राम   हालत गम्भीर बनी  हुई है।  पिल्लू  राम की हालत गम्भीर बनी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button