सहारनपुर

श्री हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान महायज्ञ एंव कम्बल वितरण समारोह का आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। हलवाई हटटा स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर चौटाला में आज वर्ष के प्रथम मंगलवार को राष्ट्र कल्याणार्थ मनोकामनापूर्ण संगीतमयी पांच श्री हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान महायज्ञ एंव कम्बल वितरण समारोह का आयोजन मोरगंज स्थित सिद्धपीठ प्राचीन श्रीबालाजी हनुमान मन्दिर, चैन्ताला मे किया गया। श्री हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान महायज्ञ मे काफी श्रद्वालुओ ने पहुंचकर धर्म लाभ उठाया। कार्यक्रम मे जरूरतमंद लोगो को लगभग 200 कंबल कम्बल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे पूर्व एस एच ओ सिटी कोतवाली चमन सिंह समारोह मे मुख्य अतिथि रहे इसके पश्चात वहां सभी श्रद्धालुओं को हलवा चाय पकौड़े का प्रसाद वितरित किया गया आयोजन कार्यकारिणी के अध्यक्ष मुकेश चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन गोयल, उत्सव संचालक विनय जिन्दल, उपाध्यक्ष मानसिंह जैन, सुभाष अग्रवाल,अशोक अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button