सहारनपुर

श्रेष्ठ चिकित्सा सेवाओं के मानकों पर खरा उतरा एसबीडी चिकित्सालय: जिलाधिकारी

कायाकल्प अवार्ड योजना सम्मान समारोह का आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के द्वारा संचालित कायाकल्प अवार्ड येाजना में स्वास्थ्य मिशन की राजस्व स्तरीय टीम के द्वारा हॉस्पिटल की स्वच्छता, चिकित्सकीय उपकरणों के रखरखाव, कर्मचारियों का व्यवहार जैव अवशिष्ट का सही तरीके से निस्तारण, संक्रमा से बचाव के उपाय, बचाव के साथ-साथ रोगियों को प्रदान की जा रही श्रेष्ठ चिकित्सा सेवाओं के मानकों को परखा जाता है जिस पर एसबीडी जिला चिकित्सालय मानकों पर खरा उतरा है।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि एसबीडी जिला चिकित्सालय के सभागार में आयोजित कायाकल्प अवार्ड योजना सम्मान समारोह में व्यक्त किये। उन्होंने चिकित्सालय में ओटी कक्ष का सुदृढीकरण, मीटिंग हाल का नवनिर्माा, आईसीयू का कार्य, हर्बल गार्डन की स्थापना के साथ-साथ उत्तम सफाई व्यवस्था को अंजाम दिया है, इसके लिए जिलाधिकारी ने प्रमुख अधीक्षक डा. आभा वर्मा, कायाकल्प के नोडल अधिकारी डॉ.के.वी.सिंह, हास्पिटल प्रबन्धक विक्रान्त तिवारी, वरिष्ठ सहायक देव कुमार के प्रयासों की प्रशंसा की।
कायाकल्प अवार्ड समारोह ने प्रमुख अधीक्षक डॉ.आभा वर्मा ने कहा कि चिकित्सालय को कायाकल्प अवार्ड में चुना जाना सभी चिकित्सालय के अधिकारियों/कर्मचारियों का सहयोग रहा है। उन्होंने उत्तम सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों के सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लेखा सहायक देव कुमार, विक्रान्त तिवारी, डॉ.के.वी.सिंह, सचिव पीएमएस डा. नरेश सैनी, जिलाध्यक्ष पीएमएस, डॉ.संजीव मांगलिक मुख्य चिकित्साधिकारी, डॉ.अनीता जोशी अपर निदेशक, शशि सैनी, शशिबाला सहायक नर्सिंग अधीक्षक डॉ.शिवेन्द्र सिंह सर्जन, सागर डाबरे डाटा आपरेटर समेत चिकित्सालय के तीन दर्जन से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, प्रशिस्त प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष सिलवानी, जेपी.चाहर, विभा धीमान, अमरजीत कौर, मंजू रानी, सविता गोस्वामी, डॉ.ए.के.चौधरी, डॉ.केशव स्वामी, हेलन बेरट, सुधीर कुमार, मंजू रानी, प्रदीप कुमार, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button