कला-साहित्य
संघर्ष

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सूर्यं की तरह अटल
प्रतिदिन प्रतिपल
अनवरत संकल्प ले
संघर्ष की नींव रख
तू आगे बढ़!!!
बाधा कोई भी आए
डरना नही घबराना नही
गिर उठ सभंल
संघर्ष की नींव रख
तू आगे बढ़!!!
सत्य अहिंसा अपनाकर
धर्म का पथ प्रशस्त कर
बिना रूके बिना ठहरे
संघर्ष की नींव रख
तू आगे बढ़!!!
विश्वास का दीप जलाकर
दृढ़ लक्ष्य साधकर
कर्तब्य पथ पर
संघर्ष की नींव रख
तू आगे बढ़!!!
प्रियंका पान्डेय त्रिपाठी
प्रयागराज उत्तरप्रदेश




