संदिग्ध परिस्थितियों में युवक फांसी के फंदे पर झूला

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
ब्यूरो / सहतवार (बलिया ) : संदिग्ध परिस्थितियों में विशौली में युवक ने घर के हुक में लटक कर अपनी जान दे दी। सहतवार थाना क्षेत्र के बिसौली निवासी राजकुमार वर्मा 35 वर्ष पुत्र मूनन बर्मा शुक्रवार के शाम को अपने घर के सदस्यों के साथ खाना खाकर अपने रुम में सोने चला गया। शनिवार के सुबह 6 बजे उनके परिवार के लोग उसे जगाने गये तो देखा कि दरवाजा अन्दर से बंद है।
जोर जोर से दरवाजा पीटने के बाद भी राजकुमार दरवाजा नहीं खोला तो जंगला (खिड़की) पर लगा पर्दा हटा कर देखा कि राजकुमार छत में लगा हुक से कपड़े के सहारे लटका हुआ है। हुक से लटकते देख घर वालों में कोहराम मच गया। आनन फानन में घर के लोग दरवाजा तोड़कर उसे हुक से नीचे उतार कर देखा कि वह मर चुका है। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना सहतवार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
घर के लोगों का कहना है कि राजकुमार गुजरात में काम करता था। 18 जुलाई को ही घर आया था। घर आने के बाद अपने परिवार को मायके छोड़ आया था। उसके बाद यह घटना घटित हो गयी ।फाँसी किस कारण से लगाया। कोई बता न सका। शनिवार के सुबह घर के सदस्यों द्वारा राजकुमार के परिवार को इसकी सूचना दी गयी । सूचना मिलते ही राजकुमार की पत्नी अपने परिवार के सदस्यों के साथ बिसौली पहुंच गयी । सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। राजकुमार का एक लड़का और एक लड़की है।



