जालौन
संदिग्ध हालत में महिला की मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
उरई/जालौन। मोहब्बतपुरा गांव में सोमवार की रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है। महिला के पति और ससुर हत्या के मामले में चार माह से जेल में है। रामपुरा थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुरा गांव निवासी भरत सिंह की पत्नी रीना देवी (40) सोमवार की रात करवाचौथ का पूजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। परिजनों ने बताया कि अक्सर उसकी तबियत खराब रहती थी। सोमवार की देर रात अचानक हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




