प्रतापगढ़

संविधान दिवस पर संगोष्ठी मे लिया गया सामूहिक संकल्प

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभागार मे शुक्रवार को संविधान दिवस की महत्ता पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम मे अधिकारियों व कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं ने संविधान के प्रति निष्ठा बनाये रखने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम को बतौर मुख्यअतिथि संबोधित करते हुए तहसीलदार जावेद अंसारी ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। उन्होंने कहा कि संविधान जनता के मौलिक अधिकारों को संरक्षित करने की भव्यता रखने के कारण देश को लोकतंत्र की परिपक्वता से अभिसिंचित करने मे समर्थ है। उन्होने लोगों से विकसित भारत के निर्माण मे भारत के संविधान के अनुरूप विधि व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने का भी आहवान किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह ने संविधान मे प्रदत्त नागरिक शक्तियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति मजबूत निष्ठा का सामूहिक संकल्प भी लिया। आभार प्रदर्शन संघ के महामंत्री प्रवीण यादव ने किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार कैलाशनाथ यादव, अनिल महेश, घनश्याम मिश्र, सुरेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, सुरेश मिश्र मदन, संतोष तिवारी, रामअंजोर तिवारी, जयप्रकाश शुक्ल, लेखपाल संघ अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, आदि अधिवक्ता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button