कला-साहित्य

सच का आईना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चेहरे की सच्चाई को बेवाक बताता है आईना।
बिना किसी लोभ मोह के सच दिखाता है आईना।।

रूप छिपा जो मुखौटे में दिखला न पाता है आईना।
मन में छिपे कलुषित विचार को दिखला न पाता है आईना।।

एक आईना मन के अंदर जो दिखलाता है प्रशस्त राह।
उस राह पर चलकर मानव करो प्रशस्त
भाविष्य का राह ।।

गहराई देखो उस आईने की जो सामने से है चमकदार।
पर उसने पृष्ठ भाग पर ओढ़ रखा है एक भद्दा चादर मात्र।।

अपने तन पर झेल दुखों को सच का आईना दिखला देता ।
भाव बबंडर मन के अंदर बेहिचक हीं बतला देता।।

अब बारी अपनी है मन आईना को देखना आप ।
मन के अंदर शुद्ध विचार को अपने हीं पहचानना आप ।।

मानव बनकर हम आए हैं हमें निभाना मानव धर्म।
आईना जैसा निर्भिक रहकर हमें बताना मानव धर्म।।

बेसक सौ दुकड़े में आईना धर्म रहता है उसका साथ।
सत्य बताना मूल धर्म पर टिका रहता है उसका साथ।।

श्री कमलेश झा नगरपारा भागलपुर

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button