सड़कों पर घूम रहे गाय अन्ना पशु किसान रात दिन कर रहे खेत की रखवाली

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
झिलाही बाजार/ गोंडा । मनकापुर तहसील अंतर्गत हर्ष आंखों पर झुंड के झुंड अन्ना पशु गाय बैल सांड मौत का सौदागर बन कर घूम रहे है इनका कोई पुस्ताहार नहीं आने जाने वाले वाहन चालक आ रहे हैं इनके चपेट में कईयों ने क्षेत्र में अपनी जान तक गंवा दी उधर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का ड्रीम प्रोजेक्ट गांव में गौशाला का जो निर्माण कराया गया उस पर अधिकारी कर्मचारी पलीता लगाते नजर आ रहे हैं साथ ही गौशाला संचालकों की पौ बारह है गौशाला अक्सर खाली कि खाली हैं किसान सारी रात भर जाग जाग कर अपने फसलों की रखवाली करता है दिन हो या रात किसान का समय अपने खेत में ही दिखता है सरकार लाख प्रयास करने किंतु गांव स्तर पर जो भी कर्मचारी हैं वह उनको इस समस्या से कोई लेना-देना नहीं रहता जिससे छोटे बड़े किसान अक्सर भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं किसानों का कहना है कि सरकार अपने तरफ से लाख प्रयास कर रही है परंतु कर्मचारी बेलगाम हैं उनको इसी के मरने जीने से कोई लेना-देना नहीं है इस तरह से क्षेत्र में लोगों का अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आक्रोश बना हुआ है कई बार क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी किसानों ने मिलकर आवाज उठाई जनप्रतिनिधियों ने ठोस आश्वासन भी दिया परंतु अभी तक कार्रवाई तो अधिकारियों को करना था वह शून्य है क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर इस तरह से इन्ना पशुओं पर अगर लगाम ना लगाई गई तो वह दिन दूर नहीं जब किसान अपनी खेती किसानी को बंद कर देगा।




