जालौन

सड़क दुर्घटना में घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान मौत

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। सड़क दुर्घटना में घायल हुए मजदूर की उपचार के दौरान झांसी में मौैत हो गई। मौत की सूचना जैसे ही गांव में परिजनों को लगी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते चलें कि एक अगस्त को कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर गांव निवासी मजदूर कमलेश कुशवाहा (45) को कुठौंद के पास पैदल सड़क पार करते समय को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए थे। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए झांसी रेफर कर दिया गया था। उपचार के दौरान शनिवार की देर रात झांसी में उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को घटना के दिन ही पकड़ लिया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मजदूरी करके पांच बेटियों व एक पुत्र व पत्नी उमा का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button