सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पत्रकार के घर दी, सांत्वना

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़ : जिले के नगर कोतवाली अंतर्गत पश्चिमी सहोदर पुर पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के घर पहुंचे सपा का पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल आशुतोष सिन्हा मृतक के परिवार को एमएलसी ने सांत्वना दी, प्रतापगढ़ जिले के नगर कोतवाली अंतर्गत पश्चिमी सहोदरपुर के पाठ सपा का पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल आशुतोष सिन्हा एमएलसी और एमएलसी मान सिंह यादव पहुंचे पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के घर वहां पहुंचकर उन्होंने मृतक सुलभ श्रीवास्तव के परिवार को ढांढस बंधाया तथा उनके परिवार को सांत्वना भी दी और उन्होंने इस बात का आश्वासन भी दिया कि उनके परिवार के साथ हमेशा जरूरत पड़ने पर वह उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर सपा का पांच सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा जो भी मदद हो सकती है वह मृतक के परिवार को दिलाई जाएगी। इसके लिए शासन को उन्होंने एक पत्र भी भेजा है। वहीं सपा का प्रतिनिधिमंडल ने योगी सरकार से मृतक पत्रकार की पत्नी को एक लाख मुआवजा वह एक सरकारी नौकरी और मृतक के बच्चों को पढ़ाई के लिए विशेष इंतजाम किया जाए यह सरकार से सपा का पांच प्रतिनिधि ने मांग की है जिससे सुलभ श्रीवास्तव के परिवार को मदद मिल सके इसके लिए एमएलसी ने पहल भी कर दी है|उन्होंने मृतक सुलभ श्रीवास्तव के परिवार को सांत्वना देते हुए बताया कि सुलभ श्रीवास्तव के जाने से परिवार में यदि किसी तरह की कभी भी कोई भी जरूरत पड़ती है तो वह परिवार के साथ हैं उन्होंने मृतक सुलभ श्रीवास्तव की बच्चे से मिलकर परिवार के लोगों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस बच्चे की विशेष रूप से देखभाल करें और यदि कोई भी किसी भी तरह की दिक्कत आती है तो वह उसमें हर तरह से सहयोग प्रदान करेंगे एमएलसी अशुतोष सिन्हा ने पत्रकार श्रीवास्तव के घर जाकर इस बात को साबित किया कि प्रतापगढ़ के जनप्रतिनिधि के रूप में वह पत्रकारों के लिए हमेशा हर तरह से तैयार हैं।सपाइयों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा पीड़ित पत्रकार के घर और परिवार को ढांढस बंधाया। मीडिया से बातचीत के दौरान आशुतोष सिन्हा एमएलसी वाराणसी ने सरकार पर साधा निशाना। एमएलसी ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेश पर आज हम पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव के घर पहुंचा है। और हम लोग इस घटना की सीबीआई जांच कराए जाने के लिए सरकार से मांग करते है। क्योंकि भाजपा सरकार गुंडों माफियाओं की सरकार है। फिर वो चाहे शिक्षा माफिया शराब माफिया या फिर वो भू माफिया हो सबको इस सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। और इनके ही सरकार में ये सब गलत काम हो रहे है। क्योंकि हत्या के एक दिन पहले ही उन्होंने एडीजी को एक पत्र लिखकर अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई थी। जिसके बाद भी प्रशासन से कोई सुरक्षा मुहैया नही कराई गई। जिसकी हमारी सरकार घोर निन्दा करती हैं।और हम लोग पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दिलाने की भी मांग सरकार से हम लोग करते है। और इनके परिवार में एक सरकारी नौकरी दिलाने की भी मांग हम लोग सरकार से करते है। और इसकी एक पूरी रिपोर्ट तैयार की जायेगी जो मुख्यालय पर भेजा जाएगा। फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जो भी फैसला होगा हम लोग वह पूरा करेंगे।




