सहारनपुर

सपा नेता आजम खान के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजीनियर विजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान खान के शीघ्र स्वस्थ  होने की कामना करें और किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें विगत दिवस कुछ लोगों ने उनके संबंध में गलत अफवाह फैला दी थी।

सपा  पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजीनियर विजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं सपा के वरिष्ठ कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान का कोरोना महामारी संक्रमित हो गए थे  जिनका लखनऊ के मेदांता चिकित्सालय में उपचार चल रहा है और वह चिकित्सकों की देखरेख में है।उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा उनके संबंध में गलत अफवाह फैला दी गई थी जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है।

इंजीनियर विजेश शर्मा ने कहा कि सांसद आजम खान शीघ्र ही स्वस्थ  हो ऐसी कामना करनी चाहिए उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में सभी एक दूसरे का हौसला बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा कि सांसद आजम खान एवं उनके पुत्र का उपचार चल रहा है इस संबंध में लखनऊ के मेदांता चिकित्सालय के निदेशक द्वारा स्वास्थ्य बुलेटिन भी जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button