बाजार

सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में दिखा उतार – चढ़ाव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कारोबार के अंत में शेयर बाजार में बिकवाली हावी रही। शुक्रवार को सेंसेक्स 20.46 अंक या 0.03 फीसदी लुढ़क कर 58,786.67 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी की बात करें तो 17,511.30 अंक पर आ गया। इसमें 5.55 अंक या 0.032 फीसदी की गिरावट रही। बीएसई इंडेक्स के मुताबिक एशियन पेंट, एसबीआई, महिंद्रा, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, आईटीसी, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस में बढ़ोतरी रही। गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो टाइटन, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, एचसीएल, टेक महिंद्रा, एयरटेल, एलएंडटी शामिल हैं।

रक्षा क्षेत्र से जुडी डेटा पैटर्न्स इंडिया लिमिटेड ने अपने 588 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में शेयरों के लिए 555 से 585 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है। डेटा पैटर्न्स का आईपीओ 14 दिसंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक खुला रहेगा। हालांकि एंकर निवेशकों के लिए बोली 13 दिसंबर को खुल जाएगी। कंपनी अपने आईपीओ में 240 करोड़ रुपये के नए जारी शेयर जारी करेगी। बिक्री के लिए रखे जाने वाले (ओएफएस) शेयरों में प्रवर्तकों और शेयरधारकों के 59.52 लाख इक्विटी शेयर शामिल हैं।

ओएफएस में रखे जाने वाले शेयरों में श्रीनिवासगोपालन रंगराजन और रेखा मूर्ति रंगराजन दोनों 19.67 लाख-19.67 लाख तक तथा सुधीर नाथन 75,000 तक शेयरों की बिक्री करेंगे। वही जी के वसुंधरा 4.15 लाख तक शेयरों की और अन्य मौजूदा शेयरधारक 15.28 लाख तक इक्विटी शेयरों की बिक्री करेंगे। कंपनी को अपने आईपीओ के मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर से 588.22 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

इक्विटी बेंचमार्क सेंसेक्स गुरुवार को वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और एलएंडटी में दर्ज की गई तेजी के साथ 157 अंक चढ़ गया। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 157.45 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,807.13 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, एनएसई का सूचकांक निफ्टी 47.10 अंक यानी 0.27 प्रतिशत मजबूत होकर 17,516.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी करीब पांच प्रतिशत चढ़कर सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा एल एंड टी, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस में भी तेजी रही। दूसरी तरफ, नुकसान वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक, टाइटन, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी और पावर ग्रिड शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button