बाजार

सब्सिडी की बकाया राशि चाहिए तो जरूरी डेटा उपलब्ध कराएं राज्य

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : खाद्य सुरक्षा और पोषण विषय पर आयोजित एक सेमिनार में बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केवल उन मामलों में राज्यों की सब्सिडी रूकी हुई है जिनमें राज्यों की ओर से पर्याप्त डेटा नहीं दिए गये हैं या ऑडिट के मापदंडों को पूरा नहीं किया गया है।

इस दौरान उपभोक्ता मामलों और खाद्य सुरक्षा मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि अगर राज्य जरूरी डेटा उपलब्ध करा देते हैं तो हम हर राज्य का साल 2019-20 तक का बकाया अगस्त 15 तक क्लियर कर देंगे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि केन्द्र उसके बाद किसी भी तरह के दावों को स्वीकार नहीं करेगा।

खाद्य और पोषण सुरक्षा पर आयोजित एक राष्ट्रीय कांफ्रेंस में बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह भी कहा है कि भविष्य में राज्यों को अपना बिल ऑनलाइन सबमिट करना पड़ेगा। अप्रैल 2020 के बाद के बिल राज्यों को ऑनलाइन ही सबमिट करने पड़ेंगे। इससे राज्यों और केन्द्र की कार्यक्षमता बढ़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button