आजमगढ़

सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आम जन के साथ सुना गया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को आम जन के साथ सुना गया । जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह  पल्हना के  ग्राम पंचायत कटाई में बूथ संख्या 247 पर  आजमगढ़ समिति व गांव के वरिष्ठ लोगों के साथ मन के बात के  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।इस मौके पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह  ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार ने जरूरतमंदों तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया है। कोरोना महामारी काल में भाजपा सरकार नेआम जनता तक पहुंच कर  उनकी हर जरूरत का ध्यान रखते हुए सेवा का कार्य किया।  पात्र व्यक्तियों को सीधे उनके बैंक खाते में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर बिचौलियों को खत्म करने का कार्य किया गया। भाजपा  सरकार महिलाओं, नौजवानों , बुजुर्गों, किसानों के मान सम्मान व स्वाभिमान के साथ-साथ अखंड भारत के विकास के प्रति कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है। अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर जम्मू कश्मीर को विकास के साथ जोड़ा गया। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण का कार्य हो रहा है।  काशी विश्वनाथ  करिडोर का निर्माण हो चुका है।  मेडिकल कॉलेज हो एक्सप्रेस सहित तमाम विकास के जो वादे हमारी सरकार ने किया था उसे पूरा करने कार्य किया गया है।  जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह ने आग्रह पूर्वक कहा कि आप सभी समृद्धशाली, शक्तिशाली व अखंड भारत के निर्माण के लिए और भारत माता को परम वैभव पर पहुंचे के लिए समस्त भारतवासियों के समुचित विकास के लिए अपने मत का सही प्रयोग कर भारत माता की रक्षा के लिए मतदान करें।

इसी क्रम में पूर्व फौजी छांगुर सिंह ने कहा कि देश की बागडोर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत हाथ में होना चाहिए। जिससे हम सभी देशवासी सुरक्षित रह सके ।

सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी  शिल्प नाथ सिंह ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता में सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवंत सिंह व संचालन जीत बहादुर सिंह ने किया इस मौके पर राज देव सिंह, शंकर राम, मोहित राम, नंदलाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, पूर्व फौजी अरुण पाठक, जितेंद्र तिवारी, बलवंत सिंह, अशोक सिंह, रिंकू वर्मा, त्रिभुवन वर्मा,समेत आमजन  उपस्थित रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button