कला-साहित्य

समझौता।

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

जीवन के हर मोड़ पर व उत्पन्न विवाद के समय हो रहीं बातचीत पर ,
समझौते का असर पड़ता है,
कुछ न कुछ,
इसका असर समझौता को आकर्षित करने में मदद करता है,
किसी पर भरोसा नहीं करते हैं लोग आजकल,
मजबूरियां ही,
समझौते पर हर पल दस्तखत करता है,
यह आपसी क़रार है,
सहमति से चलतीं है,
बेबजह कुछ नयापन,
यहां नहीं झलकती है।
यह शान्ति और आनन्द की,
एक पारदर्शी थाती है,
इसके आगमन पर,
मिलता सदैव सुकून व शान्ति है।
यह निश्चिंतता का दर्पण है,
इसलिए इस ज्ञान का आजकल,
बढ़ रहीं आकर्षण है।
यह आज़ के जमाने में,
सुलहनामा कहलाता है।
नजदिकियां बढ़ाने में ,
भरपूर मदद करता है।
समझौता सम्बन्धों में निकटता लातीं है,
इस ताकत से अच्छे सम्बन्धों की,
हर वक्त नींव रखी जाती है।

डॉ० अशोक, पटना,बिहार।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button