फतेहपुर
समाजसेवी ने सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी फतेहपुर व कायस्थ मंच ट्रस्ट के तत्वाधान में आजाद हिंद फौज के संस्थापक,प्रखर,राष्ट्रवादी एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव व पदाधिकारियों द्वारा पत्थरकटा स्थित उनकी प्रतिमास्थल में सफाई कर धुलाई की गई ततपश्चात माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये और उनके कृतित्व को याद किया गया व सभी पदाधिकारियों द्वारा सुभाष चंद्र बोस अमर रहे,वन्देमातरम,जय हिंद जैसे नारे लगाए गए।इस अवसर पर सुरेश श्रीवास्तव,रीता श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव,शिवभवन,राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।




