प्रतापगढ़

समाधान दिवस मे निस्तारण मे लापरवाही पर बिफरे एएसपी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। थाना समाधान दिवस मे पांच शिकायतें आयी। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्र ने शिकायतो की सुनवाई की। समाधान दिवस मे कोतवाली के जेंवई पूरे विश्राम निवासी ननकू वर्मा ने दिये गये शिकायती पत्र मे कहा है कि गांव के एक अतिक्रमणी ने उसकी चाय पान की दुकान को हटाकर ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस पर एएसपी ने थानाध्यक्ष तथा क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक को जांच के निर्देश दिये है। वहीं अजगरा निवासी हरिकेश सिंह आदि ने दिये गये शिकायती पत्र मे कहा है कि गांव के एक आरोपी ने भूमि संरक्षण विभाग द्वारा बनाई गई सरकारी नाली की ईट उखाडकर अतिक्रमण कर लिया है। पीडित ने बताया कि लेखपाल की रिर्पोट के बावजूद कार्रवाई नही हो रही है इस पर एएसपी मातहतों पर बिफर पड़े। एएसपी ने कोतवाल को मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान कराए जाने के निर्देश दिये। इसके अलावा आयी शिकायतो मे ज्यादातर मामले भी जमीनी विवाद से जुड़े नजर आये। एएसपी रोहित ने मातहतो को समाधान दिवस की समस्याओं के निस्तारण मे लापरवाही को लेकर फटकार भी लगाई। समाधान दिवस के बाद एएसपी ने कोतवाली मे मातहतो के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था के बाबत तैयारियों की भी कड़ी समीक्षा की। एएसपी ने गांवो मे हिस्ट्रीसीटरों की गतिविधियों तथा विभिन्न चुनावो मे शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों को सूचीबद्ध किये जाने के भी निर्देश दिये। एएसपी ने कोतवाली क्षेत्र के चौकीदारो के साथ बैठक कर गांवो मे होने वाली गतिविधियो की रोज थानाध्यक्ष को रिर्पोट दिये जाने के निर्देश भी दिये। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने एएसपी को वांछित सूचनायें दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button