कला-साहित्य

समानता की तस्वीर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

एक नज़र…

किसी दम्पत्ति की

इकलौते बेटे के साथ तस्वीर पर,

फिर एक नजर

किसी दूसरे दम्पत्ती की

इकलौती बेटी के साथ तस्वीर पर,

पहली तस्वीर के प्रति भाग्यवान

और दूसरी तस्वीर के प्रति बेचारेपन का भाव

अगर आता है मन में,

तो स्त्री-पुरुष समानता हमारे लिए

सिर्फ बोलने की बात है।

एक नजर…

किसी पुरुष की

‘बेयर चेस्टेड बाॅडी’ की तस्वीर पर,

फिर एक नजर

किसी स्त्री की

‘क्लीवेज’ दिखाती हुई तस्वीर पर,

पहली तस्वीर के प्रति प्रशंसा

और दूसरी तस्वीर के प्रति निंदा का भाव

अगर आता है मन में

तो स्त्री-पुरुष समानता हमारे लिए

सिर्फ बोलने की बात है।

एक नज़र…

किसी पुरुष की

सिगरेट पीते हुए तस्वीर पर,

फिर एक नजर

किसी स्त्री की

सिगरेट पीते हुए तस्वीर पर,

पहली तस्वीर के प्रति स्वीकार्यता

और दूसरी तस्वीर के प्रति बदचलनी का भाव

अगर आता है मन में

तो स्त्री-पुरुष समानता हमारे लिए

सिर्फ बोलने की बात है।

जितेन्द्र ‘कबीर’

 संपर्क सूत्र – 7018558314

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button