गोंडा

सर्राफा की दुकान में लाखों की चोरी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

धानेपुर /गोण्डा। जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र मे शुक्रवार-शनिवार की बीती रात में चोरों द्वारा सर्राफा की दुकान के लोहे के शटर को तोड़कर अंदर घुसकर लाखों के जेवरात व कीमती सामान चोरी कर रफूचक्कर हो गये। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धानेपुर अंकुर वर्मा व डाग स्क्वायड, फारेंसिक टीम के द्वारा मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की गई। मिली जानकारी के मुताबिक धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम उज्जैनी कला के याकूबगंज बाजार में सुनील सोनी निवासी रेहरा बाजार लगभग 25 वर्ष से सर्राफा की दुकान कर रहे हैं। इनकी दूकान शुक्रवार की बंद रहती थी।

चोरों ने शुक्रवार- शनिवार की बीती रात करीब 12:30 बजे कैमरा का वायर काटकर तथा कैमरे की दिशा बदलकर लोहे की शटर को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए जो तिजोरी में किसी प्रकार के नुकसान नहीं कर पाए तथा अलमारी में रखा लाखों का सोना, चांदी, कुछ ग्राहकों द्वारा भी सोना चांदी बदल कर ली गई भी उसी अलमारी में रखी थी। अलमारी को चोरों ने उठाकर बगल मे चाय की दुकान में ले जाकर तोड़कर सामान निकालकर रफूचक्कर हो गए।

चोरी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष धानेपुर अंकुर वर्मा व डाग स्क्वायड, फारेंसिक टीम के द्वारा जांच शुरू की गई काफी खोज बीन करने के बाद ग्राम सभा में लगा बीच चौराहे पर कैमरा लगभग 5 दिन से स्विच ऑफ दिखाई दिया तथा सर्राफा की दुकान में घुसने से पहले ही कैमरा की दिशा को मोड़ दिया तथा कैमरा का वायर काट दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने घटना की पुलिस छानबीन कर रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button