आजमगढ़

सवारी वाहन चालकों का कराया गया निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण तथा 75 वाहनो का ई-चालान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

आजमगढ़। आज दिनांक 16 नवम्बर 2021 को यातायात जनजागरूकता अभियान जनपद में पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य*, के प्रेरणा से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुधीर जायसवाल के निर्देश के क्रम में यातायात प्रभारी कौशल पाठक के द्वारा नरौली टैम्पू स्टैंड पर चिकित्साधिकारी जिला चिकित्सालय आजमगढ़ डॉक्टर बी राम व विनय यादव नेत्र सहायक जिला चिकित्सालय आजमगढ़ के सहयोग से 153 वाहन चालकों का निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया तथा आवश्कतानुसार सलाह व दवा बताई गई मौके पर उपस्थित वाहन चालक बन्धुओ को अपने वाहन को लापरवाही पूर्वक न चलाने, मानक के अनुसार सवारी बैठाने , सवारी न लटकाने, बिना इंडिकेटर दिए दाहिने बाए न मुड़ने, गलत पार्किंग न करने , शराब पी कर वाहन न चलाने, व अन्य यातायात के नियमो की जानकारी दी गई मौके पर श्री पवन सोनकर प्रतिसार निरीक्षक परिवहन विभाग आजमगढ़ , टी एस आई श्री धनन्जय शर्मा टैम्पू ऑटो यूनियन के पदाधिकारी श्री कृपा पाठक ,शाहिद , मौजूद रहे ततपश्चात बिना हेलमेट सीटबेल्ट व अन्य यातायात नियमो का उलंघन करने वाले 75 वाहनों का ई- चालान किया गया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button