सहकारी गन्ना विकास लि. की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। सहकारी गन्ना विकास लिमिटेड सहारनपुर की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज पुंडीर के नेतृत्व मे सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के कार्यालय पर किया गया। वार्षिक साधारण सभा में एजेंडे के अनुसार सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।
तथा बैठक में बैठक की पुष्टि करना पराई सत्र 2023,24 हेतु समिति क्षेत्र की चीनी मिल देवबंद गागालेहडी,शेरमऊ,सरसावा तथा अन्य सत्र की पहराई चालू होने वाली मिलो के बारे में विचार विमर्श करना समिति स्वीकृत बजट 2023 24 का अनुमोदन करना,समिति क्षेत्र के वाहयों गोदाम बिलासपुर में इस्माइलपुर पर कृषि एवं समिति में कराए गए।
निर्माण व्यय का अनुमोदन करना समिति परिसर में पुराने कार्यालय कमरे सचिव आवास गोदाम आदि भवन का समिति हित में कराए गए निर्माण वाहय का अनुमोदन करना,समिति के दोनों वाहयों खाद्य गोदाम कुमार हेडा,चुनेटी गड़ा जो जिणसीण अवस्था में है दोनों को नियम अनुसार भी समिति के कब्जे में लेकर समिति में कृषक के हित में नवनिर्माण करने हेतु प्रस्ताव पारित किए गए।
इसके अलावा अन्य सभापति महोदय ने की अनुमति से सभी प्रस्ताव रखे गए और उन पर विचार किया गया ,वार्षिक साधारण सभा में जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार, बीज उत्पादन अधिकारी ,अरविंद कुमार, एससीडीआई धीरेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार, सचिन, सचिव प्रभारी ओमप्रकाश, चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज पुंडीर समस्त समिति कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



