प्रतापगढ़

सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय रामअंजोर मिश्र इण्टर कालेज के खेल मैदान मे सांसद खेल स्पर्धा की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को समारोहपूर्वक शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता मे विभिन्न खेलों को लेकर प्रतिभागियों मे उत्साह भी देखा गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने सांसद संगमलाल गुप्ता की ओर से किया। विशिष्ट अतिथि स्पर्धा के प्रभारी नागेश प्रताप सिंह रहे। सांसद प्रतिनिधि बब्लू मिश्र ने प्रतियोगिता के ध्येय पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में डभियार इण्टर कालेज के खेल मैदान पर भी सांसद खेल स्पर्धा मे प्रतिभागियों ने अपने हुनर दिखाये। इस मौके पर भाजपा नेता ओमप्रकाश पाण्डेय गुडडू, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार, राजेश मिश्र, राहुल मिश्र, अमन सोनी, अभय आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button