बलरामपुर
सात बोटा सागौन की लकड़ी बरामद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बलरामपुर। बारहवा रेंज क्षेत्र में जंगली लकडि़यों का अवैध कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग ने लौकी बीट से 7 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद किया है। क्षेत्रीय वनाधिकारी बारहवा रेंज राकेश कुमार सिंह ने बताया कि लौकी बीट में अवैध कटान की सूचना पर लौकी कला के वनरक्षक द्वारा 7 बोटा अवैध कटान की लकड़ी बरामद कर विभागीय कार्यवाही की जा रही है।




