गोंडा

सात वाहनो पर 11500 रु0 का किया ई चालान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

परसपुर / गोंडा । परसपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद पाल व रमेश कुमार वर्मा द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें आने जाने वाले दुपहिया व चौपहिया वाहनों के वाहन सम्बन्धी प्रपत्रों की जाँच की गयी। वहीं दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट व चौपहिया वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट  लगाने वालों के खिलाफ ई चालान कर जुर्माना वसूल किया। इस बावत प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त वाहन चेकिंग अभियान के मद्देनजर बिना कागजात व अधूरे प्रपत्र, बिना हेलमेट,व सीटबेल्ट वाले सात वाहन चालकों के खिलाफ ई चालान करते हुये ग्यारह हजार पाँच सौ रुपये बतौर जुर्माना किया गया। वही बिना मास्क लगाए एक व्यक्ति को एक हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button