सामुदायिक शौचालय को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मुजेहना (गोंडा)। मुजेहना ब्लाक क्षेत्र के इटवाकवि के सामुदायिक शौचालय का नियमित संचालन नहीं हो रहा है।इसका संचालन न होने से आक्रोशित गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया है।एडीओ पंचायत ने समस्या के समाधान की बात कही है।मुजेहना ब्लॉक की जमुनहीं पंचायत के इटवाकवि में बनाया गया सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत के एक समूह को दी गई थी।आरोप है कि इसका नियमित संचालन न होने से गांव के लोगों को आये दिन खुले में शौच जाना पड़ता है।
खुले में शौच जाने की स्थिति में खासकर महिलाओं व बालिकाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को इससे अजिज गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया और व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की। इस संबंध में एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद मिश्र ने बताया जल्द ही यहां पर नियमित संचालन की व्यवस्था कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में गांव की सुनीता, माधुरी देवी,नंदनी, विद्यावती, श्रीमती माधुरी समेत कई महिलाएं व बालिकाएं शामिल रहीं।




