गोंडा

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 व्यक्ति गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षों को दिए थे ।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबगंज पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गल्ला मण्डी के पीछे कस्बा नवाबगंज से जुआ खेलते हुए 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल-530 रुपये नगद एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किया गया । अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना नवाबगंज में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button