प्रतापगढ़

सावन माह के पहले दिन हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा घुइसरनाथ धाम

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लालगंज, प्रतापगढ़। पौराणिक शिव धाम बाबा घुइसरनाथ धाम में गुरूवार को सावन मास के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। बडी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक को लेकर भोर से ही लाइन में खडे दिखे। हर हर महादेव के जयकारे के साथ मंदिर का कपाट खुलते ही जलाभिषेक शुरू हुआ। जलाभिषेक के लिए सुबह से देर शाम तक बाबा घुइसरनाथ धाम मे भक्तों की कतार लगी रही। हाथ मे गंगा जल, जल लिये शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर बाबा घुइसरनाथ को फूल मालाओं के साथ भंाग धतूरा फल मिष्ठान अर्पित कर आर्शीर्वाद मांगा।

महिलाओं ने भगवान् शिव का पूजन कर सुख समृद्धि की कामना किया। वहीं जलाभिषेक के साथ ही मंदिर परिसर मे शिवजाप, अनुष्ठान मे भी भक्त जुटे दिखे। यहां क्षेत्र व जनपद के साथ ही पडोसी जनपदों से भी शिव भक्तों ने पहुंचकर जलाभिषेक किया और बाबा से सुख समृद्धि का आर्शीर्वाद मांगा।

सावन मास को लेकर घुइसरनाथ धाम परिसर से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक पुलिस की भी मुस्तैदी बनी दिखी। महिला पुलिस भी भीड़ को संभालने मे जुटी दिखी। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित जलाभिषेक कराने के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर बैरीकेटिंग भी करायी गयी दिखी। वहीं सई घाट पर बैरीकेटिंग के साथ नाव की भी व्यवस्था बनी नजर आयी। समूचा धाम परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button