खाना-खजाना

सावन 2023: व्रत में बनाएं आलू-सिंघाड़े के दही वड़े

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कल से भोलेनाथ के भक्तों का सबसे प्रिय महीना सावन शुरु होने जा रहा है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए भक्त सावन के महीने में हर सोमवार उपवास करते हैं और भोलेनाथ की कृपा पाते हैं। लेकिन व्रत में समझ नहीं आता कि ऐसी कौन सी चीज बनाकर खाएं जो स्वास्थ्य को भी ठीक रखे और भूख भी मिटा दे। आज आपको व्रत की एक ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे आप सावन में बनाकर खा सकते हैं। टेस्टी आलू और सिंघाड़े के दही वड़े आप सावन व्रत में बनाकर खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी के बारे में…

सामग्री

आलू – 5-6 (उबले हुए)

सेंधा नमक – जरुरतअनुसार

काली मिर्च – 1 चम्मच

बड़ी इलायची – 2

हरी धनिया – 1 कप

सिंघाड़े का आटा – 1 कप

तेल – जरुरतअनुसार

फलाहारी चटनी – 1 कप

फलाहारी मसाला – 2 चम्मच

बनाने की विधि

1. सबसे पहले आलू को मैश कर लें और इसमें स्वादअनुसार नमक मिलाएं।

2. इसके बाद इसमें काली मिर्च, बड़ी इलायची, हरा धनिया मिलाएं और मिक्स कर दें।

3. सारी चीजें अच्छे से मिलाने के बाद इसमें सिंघाड़े का आटा डालें।

4. इस बात का ध्यान रखें कि आटा ज्यादा न डालें।

5. इसके बाद आलू और आटे को अच्छे से मिक्स करें ताकि कोई लंब न रह जाए।

6. फिर आलू के मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े तैयार कर लें।

7. एक बर्तन में तेल डालें और अच्छे से गर्म होने के लिए रख दें।

8. जैसे तेल गर्म हो जाए तो उसमें वड़े डालकर फ्राई कर लें।

9. सारे वड़े एक प्लेट में निकाल लें और कुछ देर के लिए दही में डुबोकर रख दें।

10. 30-40 मिनट बाद दही में फलाहारी चटनी और चाट मसाला डालें।

11. आपके स्वादिष्ट दही वड़े बनकर तैयार है। सभी को सर्व करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button