युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
काल बदले,स्व-अभियान,
सत्य है यह।
अध्यवसायी, साहसिक
का अनुगत है वह।
जो ज्ञात रखें उसका
भ्रू – संकेत।
वे काल – जयी,
दृढ़ व्रत संकल्पित।
दें मोड़,
काल- प्रवाह को,
यह युग-सत्य है।
मानव मानस पटल पर,
गणित, विचार-तत्व के
प्रबल प्रवाह का।
चल रहा अनंत अतीत से
सुदूर भविष्य अज्ञात रहस्यमय दिश।
वक्त, काल विजेता का
न मजहब,
न है राज्य, संघ समूह।
जो चिंतन-शील, विज्ञ
स्धिर करे वायु वेगमय,विचार – तत्व।
जितेन्द्रिय वह।
स्व अंतर्दृष्टि से,
संज्ञान – सूझ से,
काल-घटक को पहचानते वे।
भूत- वर्तमान – भविष्य में
चयन करते वर्तमान का।
जहां प्रकृति लगाती
विजय – तिलक।
उनके दिव्य ललाट पर।
जब हो एक मंगल क्षण,
सत्त् – चित – आनन्द का
अभिषेक -महोत्सव।
@ मीरा भारती,
पुणे, महाराष्ट्र।
