कला-साहित्य

साहसधर्मिता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

काल बदले,स्व-अभियान,

सत्य है यह।

अध्यवसायी, साहसिक

का अनुगत है वह।

जो  ज्ञात रखें  उसका

भ्रू  – संकेत।

वे  काल – जयी,

दृढ़  व्रत  संकल्पित।

दें  मोड़,

काल- प्रवाह को,

यह  युग-सत्य है।

मानव  मानस  पटल पर,

गणित, विचार-तत्व के

प्रबल प्रवाह का।

चल रहा अनंत अतीत  से

सुदूर  भविष्य अज्ञात  रहस्यमय दिश।

वक्त,  काल  विजेता का

न मजहब,

न है  राज्य,  संघ  समूह।

जो  चिंतन-शील, विज्ञ

स्धिर करे  वायु वेगमय,विचार – तत्व।  

जितेन्द्रिय वह।

स्व  अंतर्दृष्टि से,

संज्ञान – सूझ से,

काल-घटक को पहचानते वे।

भूत- वर्तमान – भविष्य में

चयन करते वर्तमान का।

जहां प्रकृति  लगाती

विजय  – तिलक।  

उनके दिव्य ललाट पर।    

जब हो एक मंगल  क्षण,

सत्त् – चित – आनन्द का

अभिषेक -महोत्सव।

@ मीरा  भारती,

  पुणे, महाराष्ट्र।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button