ज्योतिबाफूले नगर

सिंडिकेट बैंक के उप सहायक प्रबंधक से युवकों ने की मारपीट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अमरोहा। सिंडिकेट बैंक की जोया शाखा के उप सहायक प्रबंधक के साथ युवकों ने शाखा परिसर में मारपीट की। हंगामा बढ़ा तो हमलावर युवक भाग निकले। पीडि़त उप सहायक प्रबंधक ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। घटना कस्बे में हाइवे किनारे स्थित सिंडिकेट बैंक की शाखा की है। गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अजीजनगर निवासी सलमान बैंक में पहुंचा किसी दूसरे व्यक्ति के खाते के बारे में जानकारी मांगी। लेकिन बैंक में मौजूद उप सहायक शाखा प्रबंधक लोकेश कुमार ने उसे जानकारी देने से मना कर दिया। उस दौरान दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई। बाद में गार्ड ने सलमान को बैंक से बाहर निकाल दिया। थोड़ी देर बाद सलमान अपने साथ पांच युवकों को लेकर शाखा में पहुंचा तथा लोकेश कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट से शाखा में खलबली मच गई। जब तक गार्ड व अन्य स्टाफ हरकत में आता उस समय तक हमलावर युवक भाग चुके थे। उसके बाद लोकेश कुमार व अन्य स्टाफ काम बंद कर पुलिस चौकी पहुंचा तथा रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button