लखनऊ

सिकेरा भेजे गए उन्नाव और धर्मेंद्र चुनार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बड़े स्तर पर होंगे आईएएस और आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर

लखनऊ। नई सरकार के गठन के साथ ही उत्तर प्रदेश की नौकरशाही और पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। योगी 2.0 गठन के बाद अफसरों के ट्रांसफर की पहली लिस्ट बुधवार देर रात जारी की गई। इस लिस्ट में राज्य के चार सीनियर आईपीएस ऑफिसरों के नाम शामिल हैं। आने वाले समय में बड़े स्तर पर प्रदेश में आईएएस और आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर हो सकते हैं। कई जिलों के कलेक्टर और कप्तान बदले जाएंगे।

प्रशासन द्वारा जारी हुई इस लिस्ट के मुताबिक चर्चित आईपीएस नवनीत सिकेरा को अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी उन्नाव भेजा गया है। सिकेरा वर्तमान में लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात थे। नवनीत सिकेरा मुलायम सरकार में काफी चर्चित रहे, जिसके चलते पिछले 10 सालों से वह साइड पोस्टिंग में हैं. रवि जोसफ को अपर पुलिस महानिदेशक सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है। एन रविंद्र कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ बनाया गया है और डीआईजी रूल्स एंड मैन्युवल धर्मेंद्र सिंह को डीआईजी आरटीसी चुनार के पद पर तैनाती दी गई है।

15 अप्रैल को एमएलसी चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही इन अधिकारियों का इधर से उधर होना तय माना जा रहा है। कम से कम 10 जिलों के डीएम का नाम शामिल हैं। कई आईएएस अगले महीने रिटायर होने वाले हैं और उनकी जगह पर नई तैनाती की जानी है। पुलिस के कई अधिकारी ऐसे हैं जिनका प्रमोशन हो चुका है और उन्हें शिफ्ट किया जा सकता है। शासन-प्रशासन के तमाम अधिकारी लंबे समय से एक ही पद पर तैनात हैं। जल्द ही आइपीएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जारी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button