सिक्किम

सिक्किम : चांगू झील के पास भारी बर्फबारी के कारण फंसें सैकड़ों यात्री, बचाव कार्य जारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गंगटोक : सिक्किम के चांगू झील के पास भारी बर्फबारी के कारण सैकड़ों यात्रियों के फंसे होने की खबर सामने आई है। सेना द्वारा बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण शनिवार को जवाहर लाल नेहरू मार्ग बंद हो गया, इसी कारण यात्री यहां फंस गए। सेना द्वारा रात को ही बचाव कार्य करते हुए यात्रियों को अपने कैंप ले आया गया है। लगभग 250 यात्री पश्चिम बंगाल के कलकत्ता समेत विभिन्न जिलों के हैं।
अधिकारी ने बताया कि रविवार को मौसम में कुछ बदलाव होने के बाद सेना यात्रियों को छोटे समूहों में बांट कर 40 किलोमीटर दूर गंगटोक तक पहुंचने में मदद कर रही है। पिछली जानकारी के मुताबिक सेना द्वारा बचाव कार्य को सोमवार तक जारी रखा जा सकता है। क्रिसमस के मौके पर बड़ी संख्या में यात्री सोंगमो या चांगू झील घूमने आते हैं। यह क्षेत्र चीन की सीमा के समीप है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button