जालौन

सीआरपीएफ ने गांवों में किया रूट मार्च

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उरई/जालौन। विधानसभा चुनाव को लेकर कोटरा थाना पुलिस ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ कस्बे व थानाक्षेत्र के 6 गांवों में रूट मार्च कर लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। कोटरा थानाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह पुलिसफोर्स व सीआरपीएफ जवानों के साथ कस्बा के पंचपीर चौराहा, बस स्टैंड, चक्की चौराहा, मुख्य बाजार में रूट मार्च किया। थानाध्यक्ष ने लाउड हैलर (छोटा लाउडस्पीकर) से लोगों को भयमुक्त होकर मतदान करने व चुनाव आचार संहिता का पालन करने की अपील की। इसके बाद सीआरपीएफ व पुलिस के जवानों ने थानाक्षेत्र के ऐंधा, कुरकुरु, सैदनगर, भरसूड़ा, धुरट, बरसार आदि गांवों में रूट मार्च किया। पुलिस के साथ सीआरपीएफ के जवान भी शामिल रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button