नोएडा

सीईओ ने लगाया जनता दरबार, सेक्टरों के प्रतिनिधियों ने सुनाई समस्या, मौके पर ही हुआ निपटारा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा। शहर वासियों की समस्या को लेकर आज नोएडा के सेक्टर-34 में जनता दरबार लगाया गया। इसमें नोएडा के सभी सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारी व ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे। इन सभी ने अपने सेक्टरों की समस्याओं से सीईओ लोकेश एम को अवगत कराया। इस मौके पर प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभाष, जीएम पीके कौशिक डीजीएम सिविल श्री पाल भाटी के अलावा वरिष्ठ प्रबंधक और प्रबंधक आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने लोकेश एम को समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने समस्या के आधार पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिनमें त्वरित एक्शन लिया जा सकता है उसे तत्काल ठीक कराने के लिए कहा गया। जिनका निस्तारण किया गया। प्रतिनिधियों ने नाले में फैली गंदगी, पानी निकासी, बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नोएडा के सेक्टर-12, 20 से लेकर पॉश सेक्टरों तक जलभराव की समस्या है।

हाल ही के दिनों में बारिश और सिचाई नाले के बैक फ्लो होने से बाढ़ का पानी सेक्टरों में भर गया थाा। जिससे काफी परेशानी हुई। सेक्टरों के प्रतिनिधियों ने पार्को के रखरखाव और खस्ताहाल होते ओपेन जिम, ग्रीनरी को लेकर भी सवाल किए। उन्होंने कहा कि बच्चों के खेलने के लिए नोएडा के सेक्टरों में पार्क नहीं है। जहां वे आउटडोर एक्टिविटी कर सके। सेक्टरों के बाहर वेंडिंग जोन बनाए गए है।

ये गंदगी का अंबार लगा देते है। इसके अलावा फुटपाथ पा इंटरलॉकिंग टाइल्स का प्रयोग नहीं किया जाए। साथ ही कई सेक्टरों में गंदे और लो प्रेशर पानी की शिकायत भी मिली है। इसके अलावा अतिक्रमण और गांवों में नालियों के गंदगी की शिकायत की गई। सीईओ लोकेश एम ने समस्याओं का निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button