हाथरस

सीएम योगी पहुंचे हाथरस, बोले- महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए उनको आगे लाया जा रहा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हाथरस : सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हाथरस पहुंचे। सीएम बागला इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे। जहां उन्होंने जय श्री राम के नारे और भारत माता की जय के नारों से अपना भाषण शुरू किया। उसके बाद नारी वंदन कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। सीएम ने कहा, यहां के लोगों की हाथ की कला और जिस हाथरस की हींग के बिना दाल का स्वाद ही नहीं, उस हाथरस की जमीन को नमन करते हुए यहां की बहनों को मैं नमन करता हूं।

पिछले साढ़ें नौ साल के अंदर हमने नए भारत का दर्शन किया है। जिसमें किसी के साथ जाति, धर्म और लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। सबका समानता के साथ विकास हो रहा है। महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए उनको आगे लाया जा रहा है। यूपी के अंदर दंगे बंद हो गए हैं। खुशी से यहां त्यौहार मनाए जा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता में किसान हैं, गरीब हैं, नौजवान हैं..उसी क्रम में महिलाओं का विकास भी हमारी प्राथमिकता है।

सारी योजनाओं का लाभ आज गरीबों को मिल रहा है। सीएम ने मंच से सभी को नवरात्रि की बधाई दी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं। बागला इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम और सेफ हाउस भी बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए रूट डायवर्ट भी कर दिए गए हैं। सभी स्कूलों को बंद रखा गया है। सीएम ने हाथरस को 176 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा दिया। इनमें से 105.77 करोड़ रुपये के 117 कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही 71.51 करोड़ रुपये के 97 कार्यों का शिलान्यास किया। लोकार्पण के लिए तय किए गए 117 कार्यों में से 34 कार्य आवास-विकास परिषद आगरा, 25 कार्य पंचायत राज विभाग सहित विभिन्न विभाग शामिल हैं।

इसके साथ ही शिलान्यास के 97 कार्यों में सी एंड डीएस के 57 कार्य, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के 11 कार्य, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के सात, नगर पालिका सिकंदराराऊ के सात, डूडा के पांच सहित विभिन्न विभागों के विभिन्न कार्य शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button