बलिया

सीबीएसई के छात्र ने लगाया फांसी तो विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ अन्य छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलिया। सीबीएसई के परीक्षा परिणाम से क्षुब्ध छात्र अंश ने लगाया फांसी तो छात्रों ने किया चक्का जाम। जनपद के सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के छात्रों को प्रोन्नत का परीणाम आते ही विभिन्न विद्यालयों में छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया वहीं रेवती के एक विद्यालय के छात्र जो अपने मा बाप का एकलौता पुत्र था फांसी पर लटक गया। वहीं धरहरा और सहतवार के विद्यालयों के छात्रों ने  आरोप लगाया कि विद्यालय द्वारा भेजे गये प्रीबोर्ड और अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बने परीक्षा परिणाम में विद्यालय द्वारा हर बार मेरीट सूची में रहनेवाले छात्रो का कम मुल्यांकन कर भेजा गया है और जिन्हें विद्यालय के अध्यापक ट्यूशन पढ़ा रहे थे उनका अच्छा रिमार्क भेजा गया इसीलिए यह गड़बडी हुयी है।रेवती के बब्लू पांडेय का पुत्र इसी अवसाद में आत्महत्या कर लिया जिससे परीजनों और छात्रों ने विद्यालय पर पक्षपात का रवैया अपनाया इसके बिरोध में घंटो रेवती बैरिया राज्य मार्ग अवरोध रहा जिसकी सूचना पर पुलिस प्रशासन के लोगों ने पहुंच कर समझा बुझाकर जाम हटवाया वहीं धरहरा में जाम कर रहे छात्रों को प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा गगनराज सिंह ने समझा बुझाकर जाम हटवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button