कैरियर

सीयूईटी यूजी रिजल्ट अगस्त में होगा जारी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

CUET UG 2023 Result Date: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2023 रिजल्ट जारी होने से जुड़ी बड़ी खबर है। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस वर्ष सीयूईटी यूजी एग्जाम में भाग लिया है उनको बता दें कि यूजीसी ग्रांट कमीशन (UGC) के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार के अनुसार परिणाम अगस्त 2023 के दूसरे सप्ताह में घोषित किये जाएंगे। यूजीसी अध्यक्ष की ओर से यह जानकारी ट्वीट के माध्यम से दी गयी है। सीयूईटी यूजी रिजल्ट 2023 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (UGC) की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर घोषित किया जाएगा जहां से आप मांगी गयी जानकारी दर्ज करके अपने नतीजे चेक कर सकेंगे।

CUET UG 2023: 15 लाख स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार

सीयूईटी यूजी 2023 में इस लगभग 15 लाख स्टूडेंट्स ने भाग लिया था इन सभी को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है। रिजल्ट में देरी के चलते स्टूडेंट्स को एडमिशन लेने में भी देरी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि इस वर्ष सीयूईटी यूजी 2023 का आयोजन 21 मई से 23 जून 2023 तक संपन्न करवाया गया है। परीक्षा का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) माध्यम में करवाया गया है।

CUET UG 2023 Result: आंसर की पर आज दर्ज कर सकते हैं आपत्ति

एनटीए की ओर से प्रोविजनल आंसर की 29 जून 2023 को जारी की गयी है जिस पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 1 जुलाई तय की गयी थी। लेकिन उत्तर कुंजी में गड़बड़ी के चलते यूजीसी ने अपनी गलती मानते हुए बिना शुल्क के उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का एक मौका और दिया है। ऐसे अभ्यर्थी 5 से 6 जुलाई तक आंसर की पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। आंसर की पर आपत्ति दर्ज का आज अंतिम मौका है, इसलिए जिन उम्मीदवारों को किसी भी उत्तर पर आशंका है वे जल्द ही उस पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button